Crime Patrol: Married woman attacked and gang raped by four men (Episode 457, 458 on 10th, 11th Jan 2015)

Part 1









Part 2







The Inside Story


रेप का बदला आरोपी की पत्नी को गैंगरेप का शिकार बनाकर लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक लडकी से हुए रेप का बदला लेने के लिए चार लोगों ने एक विवाहिता को अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का कसूर यह था कि उसके पति ने किसी लडकी के साथ रेप किया था।



पति के इस कुकर्म की सजा दरिंदों ने महिला को दी और उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे सडक किनारे फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडिता को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कबीलाई तर्ज पर बदला लेने के लिए विवाहिता को अगवा कर चार लोगों ने गैंगरेप किया। इस वारदात में एक महिला भी शामिल थी। पीडिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके पति पर वारदात में शामिल महिला की बेटी के साथ रेप का आरोप है। पीडिता का पति रेप मामले में जेल में बंद है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीडिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Thanks To:

http://www.khaskhabar.com/hindi-news/national-uttar-pradesh-news-married-woman-kidnapped-and-gang-raped-by-4-men-tp-avenge-rape-2256446.html