Crime Patrol: अहमदाबाद में कचरे के डिब्बे से 14 भ्रूण बरामद ( (Dial 100 Episode 314 on 30th November, 2016)


Latur Garbhapat Scandal: Police finds multiple fetus in garbage

The Inside Story
बापूनगर क्षेत्र में स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास कचरा फेंकने के स्थान पर सोमवार को करीब 14 मानव भ्रूण फेंके हुए पाए गए।

पुलिस ने कहा कि सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि स्टेडियम के पास कचरा फेंकने के स्थान पर भ्रूण पड़े हैं। बापूनगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आरडी लश्करी ने कहा कि कचरे के डिब्बे में करीब 14 भ्रूण पड़े थे। पोस्टमार्टम के लिए सभी भ्रूण को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। लश्करी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद इन भ्रूणों के लिंग की जांच की जाएगी। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक स्थानीय व्यक्ति, जिसने पुलिस को भ्रूणों के बारे में बताया था, ने कहा कि क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम से भ्रूण फेंके गये होंगे। यह लिंग परीक्षण में लिप्त होते हैं।

Thanks To:
http://www.livehindustan.com/news/article/article1-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%9C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4-%E0%A4%85%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%A3-%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%A3-foetus-in-ahamdabad-gujrat-110816.html