Crime Patrol: बुजुर्ग महिला की करंट लगाकर हत्या (Episode 781 - Case 20 / 2017 on 24th Mar, 2017)

बुजुर्ग महिला की करंट लगाकर हत्या

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-42 में एक महिला की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। वारदात के समय बुजुर्ग महिला संतोष घर पर अकेली थी।
दोपहर को जब संतोष के पति घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। घर के पीछे से वो अन्दर पहुंचे तो मंजर खौफनाक था। महिला के हाथ-पैर बंधे थे और उसके मुंह में करंट प्रवाहित करता लाइव तार लगा हुआ था। संतोष के पति एसबीआई में डिप्टी मैनेजर हैं।
पुलिस के मुताबिक हत्या के वक्त महिला अकेली थी और मामले को देखकर लगता है कि हत्यारा महिला की जान-पहचान का ही था क्योंकि उसकी घर में फ्रेंड्ली एंट्री थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। लूट भी नहीं हुई है।

Thanks To:
http://hindi.news18.com/news/city-khabrain/33316.html