Crime Patrol: क्या वो थी इच्छाधारी नागिन...! (Episode 92, 93 on 10th, 11th Feb, 2016)

मथुरा| क्या कोई जीती जागती महिला नागिन बन सकती है? बेशक आज के वैज्ञानिक युग में ऐसी बातों पर विश्वास करने का कोई आधार नजर नहीं आता। लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक गांव इन दिनों ऐसी ही एक घटना के लिए चर्चा में बना हुआ है।



रजनी नाम की एक महिला, जिसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी, उसके ससुराल वालों का दावा है कि रजनी नागिन बन चुकी है। दावा है कि, रजनी जिस चारपाई पर सोई थी, सुबह उस पर रजनी के कपडे, गहनो के साथ एक नागिन पाई गई। इसके साथ ही एक पत्र भी मिला। जिसमें लिखा है की वह नागिन है और उसे अपने नाग के पास जाना है जिससे उसका 7 जन्मों का रिश्ता है।



बस फिर क्या था पूरा गांव हाथ जोड़ कर नतमस्तक हो गया। खबर पाकर नागिन बानी रजनी के माता-पिता भी बेटी की ससुराल पहुंचे और नागिन बानी रजनी को अपने घर ले आये। अब रजनी की माँ इसी नागिन को अपनी बेटी मान उसे अपने साथ रख रही है। इस बीच गाँव में भीड़ जुट रही है, दूर-दूर से लोग इस नागिन को देखने पहुँच रहे हैं। इस सबके बीच एहतियातन पुलिस भी गाँव में पहुंची, लेकिन सिर्फ कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से।



अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि, क्या रजनी वाक़ई नागिन बन चुकी है? क्या ये सही है कि, एक महिला एकाएक गायब हो जाये और परिवारवाले पुलिस में रिपोर्ट भी न करें? अगर रजनी नागिन नहीं बनी तो आखिर उसका क्या हुआ? क्या वो अपनी मर्जी से कहीं चली गई?



Thanks To:

http://www.firstindianews.com/firstindianews-special/mathura-woman-rumored-to-have-failed-science-transformed-into-snake.html